फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: खनन अधिकारी ने दो के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन अधिकारी ईश्वर चंद ने बुधवार को वाहन का पीछा करने और अभद्रता करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ नोनहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि खनन अधिकारी ने तहरीर में बताया है कि अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए बीते सात अगस्त की रात करीब 11:45 बजे टीम के साथ जंगीपुर-लावा मार्ग पर ग्रीनफील्ड ओवरब्रिज के पास उपखनिज लदे वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान गिट्टी लदे एक वाहन को रोककर कागजात मांगे गए, लेकिन चालक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम कासिमाबाद की ओर निकल गई। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन टीम के वाहन का पीछा करने लगा। बबूरी मोड़ के पास वाहन सवार नंदगंज निवासी धीरज यादव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति से पीछा करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। तहरीर में यह भी बताया गया है कि इससे पूर्व दो अगस्त को नंदगंज थाना मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे पुल के पास भी आरोपियों ने वाहन से पीछा किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें