फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लाखों का सामान और अनाज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के डिल्ला गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान, खाद्यान्न और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि डिल्ला गांव निवासी श्वेता भारती ने तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। कुछ दिन पूर्व परिवार के लोग गांव से दिल्ली चले गए थे, जबकि वह मायके गई हुई थीं। गांव से सूचना मिली कि उनके घर का सामान बिखरा पड़ा है। गांव पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा और बक्सा टूटा है और घर में रखा सामान गायब है। पीड़िता श्वेता भारती ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में रखा आठ क्विंटल चावल, छह क्विंटल गेहूं, सोने-चांदी के आभूषण, कूलर, दो पंखे, कपड़े, बर्तन, गैस सिलिंडर, स्टेपलाइजर सहित अन्य गृहस्थी का सामान उठा ले गए। इतना ही नहीं, चोरों ने घर में रखे बक्सों को तोड़ डाला और बेड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें