सेवराई। गहमर थाने के यूनियन बैंक चौराहे के पास बुधवार की सुबह घेराबंदी कर पुुलिस ने 15000 के इनामिया को धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। इस बीच मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गहमर यूनियन बैंक चौराहे के पास घेराबंदी कर टीम ने 15 हजार के इनामिया को एक तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछताछ में उसने अपना नाम मुहम्मद अफरोज उर्फ राजू निवासी चौखंडी मोड़, थाना सासाराम, जिला रोहतास बिहार बताया। उक्त अभियुक्त दिलदारनगर थाना अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000 का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल पटेल, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, दिनेश कुमार, जुगलेश दुबे, हेड ािंस्टेबल देव बहादुर सिंह मौजूद रहे।