फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्रों पर कल से चिन्हित परिवारों के बनेंगे गोल्डेन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाजीपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चिह्नित परिवारों का गोल्डेन कार्ड 14 अक्तूबर से जनसेवा केंद्रों पर बनाया जाएगा। यह सुविधा जिले के सभी जनसेवा केंद्रों पर मिल सकेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्य के अनुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत चिह्नित परिवार पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। इन लाभार्थियों का चयन सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के अनुसार किया गया था। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड 14 से 31 अक्तूबर तक जिले के जन सेवा केंद्रों पर बनाए जाएंगे। इसके लिए हर ब्लाक के तीन गांवों में गोल्डेन कार्ड, जन सुविधा केंद्रों पर बनाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर में कुल 1.22 लाख गोल्डेन कार्ड का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अभी तक 60000 गोल्डेन कार्ड बन चुके हैं। इसे लेकर शासन स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। उसी के तहत 15 दिवसीय कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला आयुष्मान भारत योजना के कोऑर्डिनेटर जितेंद्र दुबे ने बताया कि जिले के 16 ब्लाकों के प्रत्येक तीन गांव में गोल्डेन कार्ड जन सुविधा केंद्र के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर बनाए जाने का माइक्रोप्लान विभाग की तरफ से तैयार कर लिया गया है। इसकी सूचना संबंधित ग्राम प्रधान को भी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस कैंप पर जन सुविधा केंद्र के द्वारा गोल्डन कार्ड बनाए जाने पर लाभार्थी को प्रति गोल्डेन कार्ड 30 रुपये देय होगा। 14 अक्तूबर से शुरू होने वाले कैंप के माध्यम से जिले के 672 गांव में चिह्नित लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाए जाएंगे। बताया कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से संबंधित सारी जानकारी जन सुविधा केंद्र पर उपलब्ध है। लाभार्थी वहां पर पहुंचकर इसकी जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जिनके पास प्रधानमंत्री का आयुष्मान पत्र नहीं पहुंच पाया है। ऐसे लोग भी जन सुविधा केंद्रों पर पहुंचकर जानकारी लेकर गोल्डेन कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें