फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया बृहद गो संरक्षण केंद्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने सोमवार को नव निर्मित बृहद गो संरक्षण केंद्र परजीपाह का विधि विधान से पूजन कर उद्घाटन किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह गोवंश आश्रय केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा । कासिमाबाद तहसील का सबसे बड़ा बृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कार्य पिछले एक वर्ष से यूपी पीएनएसएस वाराणसी द्वारा एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। इस वृहद गो संरक्षण केंद्र को सुदेश्वरी देवी मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी परजीपाह को संचालन हेतु दिया गया है। सिद्धेश्वरी देवी मेमोरियल एजुकेशन सोसायटी द्वारा इस केंद्र को संचालन हेतु लेने के बाद जिलाधिकारी ने पिछले दिनों इसका निरीक्षण किया था जिसमें कुछ कमी पाई गई थी। इस बार उसे दूर कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र सटे किसानों का खेत देखकर सुरक्षा से संबंधित जानकारी लिया । जिलाधिकारी के आदेश पर खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद केके सिंह ने ग्राम प्रधान नगवां के साथ मिलकर पूरे केंद्र का बैरिकेडिंग करवाया। केंद्र का सब कुछ ठीक-ठाक होने के बाद जिलाधिकारी ने सोमवार को विधिवत हवन पूजन कर उद्घाटन किया । उद्घाटन के समय लगभग डेढ़ सौ के आसपास पशु केंद्र पर पहुंच चुके थे। क्षेत्र में अब भी सैकड़ों पशु सड़कों पर घूम रहे हैं जिसे शीघ्र गोवंश आश्रय केंद्र पहुंचा दिया जाएगा। यहां एक करोड़ 20 लाख की लागत में पशुओं के लिए चार शेड, एक आफिस, तीन आउटर चारा सेंटर के साथ दस हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश मौर्य, तहसीलदार विराग पांडेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी केके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें