फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ युवकों ने बस पर की पत्थरबाजी, शीशा क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव के पास शुक्रवार की देर शाम गाजीपुर से वाराणसी जा रही एक निजी बस को रोककर कुछ युवकों ने पथराव कर शीशा तोड़ दिया। हालांकि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। बस संचालक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक निजी बस गाजीपुर स्थित लंका बस स्टैंड से वाराणसी के लिए यात्रियों को लेकर जा रही थी। सहेड़ी गांव के पास करीब छह की संख्या में पहुंचे मनबढ़ युवकों ने बस रोकवा लिया और चालक से कहासुनी करने के साथ पत्थरबाजी करने लगे। पत्थरबाजी की घटना से बस के आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस पथराव से से बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक किसी तरह बस को लेकर नंदगंज पहुंचा और घटना की जानकारी बस संचालक को दी। इधर बस पर हुई पत्थरबाजी की जानकारी मिलते ही बस संचालक कुसम्ही खुर्द गांव निवासी अफजाल अहमद मौके पर पहुंचे। इसके बाद छह अज्ञात मनबढ़ युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है, जल्द की मनबढ़ युवकों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें