फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिकाओं ने तीन स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता---नव्या यादव। स्रोत- अका
विज्ञापन
औड़िहार। गोरखपुर के सहजनवा स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में 2 से 7 अक्तूबर तक माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर जिले एवं वाराणसी मंडल का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में एक एकेडमी की तीन बालिका खिलाड़ियों ने वाराणसी मंडल की अंडर-17 बालिका टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने-अपने भार वर्ग में यह सफलता हासिल की है। एकेडमी के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अंडर-17 बालिकाओं के 42 किग्रा भार वर्ग में नव्या यादव ने फाइनल में आगरा मंडल की प्राची को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार 44 किग्रा भार वर्ग में तेजस्विनी प्रजापति ने फाइनल में लखनऊ की प्राची मौर्या को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 68 किग्रा भार वर्ग में आयुषी सिंह ने फाइनल मुकाबले में अयोध्या की पलक तिवारी को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वाराणसी मंडल की अंडर-17 बालिका टीम ने प्रतियोगिता में कुल 6 स्वर्ण पदक जीते। इनमें जौनपुर, वाराणसी एवं चंदौली के खिलाड़ियों ने एक-एक स्वर्ण पदक हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर एकेडमी के प्रबंध निदेशक ने तीनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता---नव्या यादव। स्रोत- अका

70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता---नव्या यादव। स्रोत- अका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें