फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रेमी के घर धमकी प्रेमिका, परिजन हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक प्रेमिका प्रेमी के घर अचानक धमक पड़ी। सूचना मिलत ही प्रेमी के घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार को स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रेमिका से पूछताछ में जुट गई। प्रेमिका ने बताया कि वह 15 दिन पूर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने की शिकायत की थी। फिलहाल बयान दर्ज करने के साथ पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली के एक गांव की युवती वाजिदपुर गांव स्थित अपने प्रेमी के घर पहुंची। साथ ही परिजनों से पूछताछ के बाद बताया कि पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया था। इस बीच युवक ने शादी करने का आश्वासन भी दिया था। जबकि नौकरी मिलने के बाद वह शादी करने से इंकार करने लगा। इसके बाद प्रेमी के घर वाले युवती को छोड़ फरार हो गए। दूसरे दिन पुलिस ने प्रेमिका को थाने चलने के लिए कहा, लेकिन वह प्रेमी के घर से निकलने के लिए तैयार नहीं हुई। उसने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पूर्व पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र में लिखित शिकायत पत्र भी दे चुकी है। उधर प्रेमी ने बताया कि युवती से बीटीसी की पढ़ाई के दौरान दोस्ती हो गई थी, लेकिन प्रेम संबंध नहीं था। वर्ष 2018 में अध्यापक की नौकरी मिलने के बाद युवती और उसके घर वालों द्वारा शादी करने का दवाब बनाया जा रहा था। जबकि बीते जून माह में मेरी शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष सलील स्वरूप आदर्श ने बताया कि प्रेमी से पूछताछ के साथ बयान दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें