भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के चकेरी गंगा घाट पर शनिवार को एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। काफी देर बाद परिजनों द्वारा शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरां गांव निवासी सपना राजभर (19) अपने दादा के निधन पर बीते 31 जुलाई को घर की महिलाओं के साथ गंगा स्नान के लिए गई थी। इसी दौरान वह तेज बहाव के चलते डूब गई थी। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।