फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। सोमवार की देर रात पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के लिए मुख्यालय भेजने के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक शानू अली ने पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक शादी का झांसा देकर काफी समय तक दुष्कर्म करता रहा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी शानू अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें