फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: धारदार हथियार से वारकर युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के टेढ़ी बाजार स्थित मल्लाह टोली मकान में सो रही एक युवती की बृहस्पतिवार की रात धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर मुहल्ले वासियों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया आशनाई का मामला प्रकाश में आ रहा है।
विज्ञापन

मुहल्ला निवासी सुमन चौधरी (20) परिजनों के साथ खाना खाकर मकान के कमरे में सो रही थी। पिता सोहन चौधरी और अन्य बहन-भाई भी अन्य कमरों में सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे मां मोनी चौधरी किसी शादी-विवाह से काम करके घर लौटी। इसके बाद जब पुत्री के कमरे में गई तो सुमन खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी। यह देखकर वह शोर मचाने लगी।
आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों की भी नींद टूट गई और सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। घरवालों को रोना बिलखना सुनकर मुहल्ले के लोगों की भीड़ भी जुट गई। मृतका की मां मोनी चौधरी ने बताया कि पुत्री के पीठ, हाथ, सीने और कमर पर किसी धारदार हथियार से कई बार वार किया गया था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। जबकि रात 11 बजे युवती के पिता सोहन चौधरी लघुशंका के लिए उठे तो सभी लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

इधर सुबह घटना की जानकारी होते ही कोतवाल तेज बहादुर सिंह, सीओ सिटी गौरव कुमार सहित पुलिस आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीरता पूर्वक स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतका छह बहनों में तीसरे नंबर पर थी, जबकि एक पुत्र है। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि घटना के कारणों की तलाश जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।फिलहाल छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें