फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में असिस्टेंट मैनेजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सादात थाना क्षेत्र के खिजिरपुर के रहने वाले प्रमोद यादव (24) की सोनभद्र जनपद के शक्तिनगर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक प्राईवेट कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) के पद पर कार्यरत थे। जानकारी होते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सोमवार की देर शाम अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

सादात थाना क्षेत्र के ग्राम खिजिरपुर निवासी शिवबचन यादव के छोटा पुत्र प्रमोद यादव एक निजी कंपनी में बतौर अस्सिटेंट मैनेजर (सिविल) कार्यरत थे। वह अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी राज्य मप्र के बैढ़न से एक पार्टी में शामिल होने के बाद कार से लौट रहे थे। इसी बीच शक्तिनगर के पास कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ में टकरा गई। इस हादसे में प्रमोद की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रुप से घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें