फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरा और शेरपुर में ठोकर निर्माण के लिए गिरिराज सिंह ने की पहल, मिला भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरा और शेरपुर में कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने दो प्रोजेक्ट बनाकर प्रदेश के जल शक्ति मंत्रालय को भेजा है। इसमें मुहम्मदाबाद ब्लॉक के शेरपुर क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित सुभाषनगर और श्मशानघाट एवं परिया और मुबारकपुर में ठोकर निर्माण कराने की योजना है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को पत्र लिखा है जिससे क्षेत्र के लोगों को कटान से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यूथ रूरल एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन की अगुवाई में ग्रामीणों के हस्ताक्षर वाला पत्र केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भेजा गया था। साथ ही पदाधिकारियों ने सेमरा और शेरपुर में कटान के बारे में अवगत कराया। इसको गंभीरता से लेते हुए गिरिराज सिंह ने प्रदेश के जलशक्ति मंत्री को ठोकर निर्माण के संबंध में पत्र साझा किया। जल शक्ति मंत्री से ठोकर निर्माण कराने का भरोसा मिला है। सेमरा और शेरपुर गांव की सैकड़ों बीघे जमीन गंगा में समाहित हो चुकी है। बेघर लोग सरकारी स्कूलों में रहने को मजबूर हैं। पिछले दिनों यूथ रूरल एंटरप्रोन्योर फाउंडेशन के संचालक संजय राय शेरपुरिया समेत ग्रामीणों ने डीएम को पत्रक देकर ठोकर निर्माण की मांग की थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने ठोकर निर्माण के लिए दो प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजा था।
सेमरा और शेरपुर में ठोकर निर्माण के लिए प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया है। पिछले दिनों की बैठक में दोनों प्रोजेक्ट रखे गए थे। तब कई कारणों से उस पर सहमति नहीं बन पाई थी। अगर कोई बात आगे बढ़ती है तो मुहम्मदाबाद क्षेत्र की बड़ी समस्या का समाधान होगा।-राजेंद्र प्रसाद, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें