फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाइटगेज बैरियर का गार्डर टेढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीद सेतु से ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। हालांकि इसकी रोकथाम के लिए हाइटगेज बैरियर लगाए गए थे लेकिन इन वाहनों ने उसमें टक्कर मार-मार कर उसे टेढ़ा कर दिया। रास्ता मिल जाने से अब यह वाहन आराम से निकल रहे हैं। चर्चा है कि पुलिस की मिलीभगत से वाहन चालकों ने इसे को अंजाम दिया है। ऐसे में सेतु पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरा खेल रात के पहर अधिकारियों की कार्रवाई की चेतावनी को ताक पर रख किया जा रहा है। पुल से गुजरने वाले जिस तरह के ओवरलोड वाहन है, उस तरह का उसका रेट भी फिक्स है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन ओवरलोड वाहनों के पुल से गुजरने का खेल कोड से पूर्ण किया जाता है। कोड के आंकड़ों से इन वाहनों को पुल से जाने की बेधड़क अनुमति पीकेट पर तैनात पुलिस कर्मी और थाने के कारखास देते हैं। षेत्रीय लोगों ने आलाधिकारियों से गुहार लगाई है कि यदि इस महत्वपूर्ण सेतु को बचाए रखना है तो ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूरी सख्ती से रोक लगानी होगी। ओवरलोड वाहनों के संचालन और वसूली की शिकायत पर दिसंबर 2020 में तत्कालिक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एक व्यक्ति को मौके से वसूली करते हुए पकड़ा था, जबकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी कार्रवाई की डर से फरार हो गए थे। इस दौरान कई पुलिस कर्मी लाइन हाजिर भी हुए थे। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि इस खेल में शामिल लोगों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिए जाएं, तो मामला सामने आ जाएगा। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि पूरे मामलें की जांच की जाएगी। इसमें शामिल लोगों के दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि ओवरलोड वाहन किसी सूरत में पुल से गुजरने नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें