फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

विज्ञापन
बहरियाबाद थाने में सैदपुर सीओ से वार्ता करते क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
बहरियाबाद। युवक की पिटाई से नाराज क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में रविवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की। जानकारी होने पर पहुंचे सैदपुर के क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी को पत्रक सौंपकर विनीत सिंह का मेडिकल कराने तथा मामले की जांच कर थानाध्यक्ष एवं मुंशी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की। बीते एक जनवरी की रात फौलादपुर निवासी विनीत सिंह की बाजार से वापस घर जाते समय बहरियाबाद चौराहे के आगे बीच-बचाव के दौरान मारपीट हो गई थी। इसी दौरान प्यारेपुर जा रहे थानाध्यक्ष रामनेवास ने विनीत को पकड़ लिया था। जबकि मारपीट करने वाले भाग निकले थे। विनीत का आरोप है कि थाने लाकर थानाध्यक्ष एवं मुंशी श्रवण कुमार ने उसकी बर्बर तरीके से पिटाई कर अगले दिन मेडिकल कराकर 151 में चालान कर दिया था। क्षेत्राधिकारी सैदपुर राजीव द्विवेदी ने बताया कि पुलिस उत्पीड़न मामले की संपूर्ण जांच कर रिपोर्ट तीन दिन के अंदर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी जाएगी। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के पंकज सिंह, योगेंद्र सिंह, आलोक सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोनू सिंह, सिंटू सिंह, दुर्गा सिंह, संजय सिंह, कुशलजीत सिंह, मानिकराज सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें