फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: दोस्त के पिता को मारा तो कर दी थी हत्या, ट्रैक्टर मालिक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के सैदपुर कोतवाली के सियावां गांव के बाहर 27 जुलाई को ट्रैक्टर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस और एसओजी टीम ने बुधवार को बौरवा नहर पुलिया से एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और बाइक भी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि दोस्त के पिता को मारने पर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को सियावां गांव के बाहर सड़क पर बैठे ट्रैक्टर मालिक अकरम की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की मां ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने हत्या के एक आरोपी को बौरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नंदगंज थाना क्षेत्र के पचरासी गांव निवासी मनीष यादव के रूप में हुई है।
कोतवाल ने बताया कि मनीष के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में मनीष ने बताया कि हत्या का मुख्य आरोपी गुलशन उसका दोस्त है। मृतक अकरम कुछ दिन पूर्व मित्र गुलशन के पिता को मारा-पीटा था। समाज में उनकी बेज्जती भी की थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी मनीष का चालान कर दिया है। साथ ही मुख्य आरोपी गुलशन सहित नामजद अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें