फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः ट्रेन की चपेट में आने से दो वृद्ध महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय वृद्धा सहित दो लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सियापा छा गया।
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार, श्रीगंज गांव निवासी सहतू प्रजापति (65) मिट्टी का पुरवा बेचने के लिए साइकिल से बाजार जा रहा था। श्रीगंज रेलवे ट्रैक के पास साइकिल खड़ी कर झोले में रखा पुरवा लेकर ट्रैक पार कर रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को कान से कम सुनाई देता था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार उसिया रेलवे रेलवे फाटक के पास 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्धा की ट्रेन में चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर समाचार दिए जाने तक शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें