फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: क्रिप्टो करेंसी के चक्कर में जम्मू-कश्मीर पहुंची थीं दो छात्राएं, पैसा कमाकर बनना चाहती हैं IAS

Sun, 09 Jul 2023 10:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

लोकेशन के आधार पर पुलिस देर शाम को मऊ रेलवे स्टेशन से बरामद कर थाने ले आई। दोनों को कानूनी कार्रवाई करते हुए नारी निकेतन भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि दोनों क्रिप्टो करेंसी के व्यवसाय के चक्कर में जम्मू-कश्मीर चली गई थी।
विज्ञापन
up 112 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासिमाबाद पुलिस ने पिछले तीन जुलाई को घर से स्कूल जाने के बहाने गायब दो छात्राओं को शनिवार की देर शाम मऊ रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों छात्राओं को नारी निकेतन भेज दिया है । पुलिस मुताबिक दोनों क्रिप्टो करेंसी के व्यवसाय के चक्कर में जम्मू-कश्मीर चली गई थी। वहां के व्यवसायियों के संपर्क में रहने के कारण इस धंधे में पिछले दो माह से लगी थी।

विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी आल्हा चौहान की पुत्री बंदना कुमारी (17) और इसी थाना क्षेत्र के चावनपुर गनी  निवासी मंगला की पुत्री मांडवी कुशवाहा (17) वर्ष बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। पिछले तीन जुलाई की सुबह कॉलेज पढ़ने के लिए घर से निकली। दोनों छात्राएं स्कूल न जाकर ट्रेन से जम्मू कश्मीर पहुंच गई। 
यह भी पढ़ें- Chandauli Fire News: आधी रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, दस लाख का सामान जलकर राख
विज्ञापन

देर शाम को घर नहीं पहुंचने पर दोनों घर के परिजन परेशान हो गए और कासिमाबाद कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए। पुलिस ने दोनों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो तीन दिन बाद इनका लोकेशन जम्मू-कश्मीर पता चला। आधार कार्ड घर पर भूल जाने के कारण दोनों को रहने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। इधर स्थानीय पुलिस जम्मू कश्मीर पुलिस से संपर्क कर दोनों छात्राओं को घर जाने के लिए ट्रेन पर बैठा दिया। इधर स्थानीय पुलिस दोनों छात्राओं के मोबाइल से लोकेशन ट्रेस करती रही । शनिवार की सुबह दोनों का लोकेशन प्रयागराज रेलवे स्टेशन मिला।
विज्ञापन

लोकेशन के आधार पर पुलिस देर शाम को मऊ रेलवे स्टेशन से बरामद कर थाने ले आई । दोनों को कानूनी कार्रवाई करते हुए नारी निकेतन भेज दिया गया । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि दोनों क्रिप्टो करेंसी के व्यवसाय के चक्कर में जम्मू-कश्मीर चली गई थी । वहां के व्यवसायियों के संपर्क में रहने के कारण इस धंधे में पिछले दो माह से लगी थी ।दोनों छात्राओं ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण क्रिप्टो करे करेंसी के व्यवसाय से हुए फायदे से पढ़कर आईएएस बनने की तैयारी करने की योजना थी। दोनों छात्राओं के बरामद होने से परिजनों ने राहत की सांस लिया है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें