फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सेमीफाइनल में 53 रनों से जीती गाजीपुर की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। चांडीपुर-मठिया में जय श्रीकृष्ण नाइट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। गाजीपुर की टीम ने 53 रनों से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल मुकाबले में जगह बना ली।
विज्ञापन

गाजीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी। निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी सैदपुर की पूरी टीम 53 रन पर ही बना सकी। इस तरह गाजीपुर की टीम 53 रन से जीत दर्ज की। इसके पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की और समृद्धि के पीछे कई लोगों का अनमोल योगदान हैं। इनमें से तीन महत्वपूर्ण कड़ियां बॉर्डर पर सैनिक, देश में खिलाड़ी और खेत में किसान हैं। ये तीनों ही भारत माता को फिर से विश्व गुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आयोजक यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ विनोद यादव और अभिषेक यादव उर्फ बिट्टू ने बताया कि यह नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता पंद्रह दिन लगातार चलेगी। इसके माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया जाएगा, ताकि वो विश्व लेवल पर खेलकर गोल्ड मेडल लाकर भारत माता का नाम रोशन करें मैच की कमेंट्री दुर्गेश यादव ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, गिरधर, अजय यादव, धर्मदेव यादव, कमलेश यादव, शैलेश, मनोज, राहुल, यशवंत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें