Ghazipur Police Encounter: गाजीपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है।
Ghazipur Crime News: गाजीपुर जिले के बरेसर और करीमुद्दीनपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश महावीर यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
थानाध्यक्ष बरेसर संतोष कुमार पाठक मय फोर्स रात में अलावलपुर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कंट्रोल रूप से सूचना मिली कि प्रभारी निरीक्षक थाना करीमुद्दीनपुर एक बदमाश का पीछा कर रहे हैं। कामुपुर अंडरपास से बाराचवर के रास्ते होते हुए जहूराबाद की तरफ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय हमराह जैसे ही सिपाह पुलिया के पास पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार पुलिस को देख वाहन घुमाने लगा। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस उसे रोकने के लिए कहा तो फायर करने लगा।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो बदमाश के बांये पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक उसने अपना नाम महावीर यादव (21) निवासी ग्राम गन्धपा थाना करीमुद्दीनपुर बताया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा 0.315 बोर व एक कारतूस .315 बोर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक वह करीमुद्दीनपुर का वांछित है। उसके खिलाफ करीमुद्दीनपुर थाने में गैंगस्टर, नोनहरा, बरेसर में भी मुकदमें दर्ज है।