फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती हो गई माफ कर दीजिए: पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश ने लगाई गुहार, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार

Fri, 07 Mar 2025 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया। जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।वहीं एक बदमाश मौके से भाग निकला।  
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले की करंडा पुलिस की बृहस्पतिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और बाइक बरामद हुआ है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जनपद में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में चौकी प्रभारी भड़सरा मय टीम धरमरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। देर रात भड़सरा की तरफ से पल्सर बाइक पर दो व्यक्ति बिना हेलमेट आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। 

पुलिस के मुताबिक बदमाश बाइक पुलिस पर चढ़ाते हुए जमानिया की तरफ भागने लगे। चौकी प्रभारी ने दूरभाष थाना प्रभारी को सूचित करते हुए पीछा किया। इधर पुलिस ने बदमाशों को जमानिया पुल की तरफ से घेरने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस टीम पर बदमाशों ने चलाई गोली

धरमरपुर पुलिया के पास बदमाश पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो एक बदमाश के बाएं पैर में लगी। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी करंडा भेजा गया। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा का उठाकर मौके से भाग गया। 

पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान सादात थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी कमलेश उर्फ छागुर यादव है, जिसपर 16 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पूर्व में कई घटनाओं में शामिल रहा। पकड़े जाने के डर से फायर करते हुए भागने लगा। बोला- गलती हो गई माफ कर दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें