गाजीपुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल से भागे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के साथ उसका बड़ा भाई भी गिरफ्तार हुआ है।
गाजीपुर जिले में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद भी पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर फरार हुए लूट के आरोपी व 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बदमाश शिवम चौहान को जंगीपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान रामपुर जीवन स्थित पुल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथ उसका बड़ा भाई भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है।