प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल प्रभाव से आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में भी सबको सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देता था। इसके बारे में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर एक व्यक्ति ने अर्मयादित टिप्पणी किया है। मरदह पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मरदह थाना क्षेत्र के जुझारपुर निवासी संजय यादव ने अपने फेसबुक पर अर्मयादित टिप्पणी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अर्मयादित टिप्पणी कर पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली।
विज्ञापन
पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई और पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। मरदह पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और साथ ही शनिवार को पोस्ट करने वाले संजय यादव को जुझारपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। एमपी डॉ ईरज राजा ने बताया कि आरोपी पुलिस की पकड़ में है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।