फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: मनोनीत सभासद ने समर्थकों के साथ दिया धरना, मांगों को लेकर की नारेबाजी

विज्ञापन
जमानियां के रामलीला मैदान में धरना पर बैठे मनोनीत सभासदगण के साथ समर्थकों से वार्ता करते पुलिस क? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर के जमानिया में नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में कराए गए कार्यों में अनियमितता के लिए दोषी पाए गए लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मनोनीत सभासद धरने पर बैठे। तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मंच पर बुधवार को मनोनीत सभासद अपने समर्थकों के साथ उपरोक्त मांगों को लेकर क्रमिक धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन

मनोनीत सभासद कमल निगम ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में कराए गए कार्यों में अनियमितता की जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा नामित जांच समिति ने अपनी जांच में नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य लोगों को दोषी करार दिया गया। कहा कि यह समझ से परे हैं कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी अब तक क्यों नहीं कोई कार्रवाई हुई। ऐसी कौन सी विवशता है कि अब तक वित्तीय अधिकार सीज नहीं किया गया है। कहा कि यदि वित्तीय अधिकार सीज नहीं होगा तो इसी प्रकार की मनमानी चलती रहेगी और सरकारी धन का बंदरबांट होता रहेगा।
मनोनीत सभासद जय प्रकार गुप्ता ने कहा कि अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्य समिति ने 26 मार्च 2021 को अपनी जांच आख्या सौंप दी है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य लोगों को वित्तीय नियमों एवं निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी आदि पाई गई है। जिस पर कार्रवाई जल्द से जल्द की जाए। वहीं उन्होंने नगर के सतुआनी घाट पर अवैध रूप से रखी मूर्ति को हटाने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि जब तक दोनों मांगे पूरा नहीं होता है तब तक क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने नपा अध्यक्ष के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर विशाल वर्मा सुनील गुप्ता शाहजमा खां पुष्पा निषाद राजू रतन सिंह राम प्रवेश गुप्ता राजू यादव रमेश चौधरी शहबाज अली सीता राम अनिल पाण्डेय गुलाब चन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो भी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें