फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छप्पर रखने को लेकर मारपीट में वृद्ध को मार डाला, थाने पर शव रख हंगामा; परिजन बोले- न्याय चाहिए

Sun, 27 Jul 2025 11:49 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर में मारपीट के दाैरान एक बुजुर्ग को भी घायल कर दिया गया। अस्पताल में उसकी माैत हो जाने के बाद परिजन भड़क गए। नंदगंज थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
नाराज परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ghazipur News: गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर रात में हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत हो गई है। परिवार के लोग शव को लेकर थाने सुबह 10 बजे पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह विवाद छप्पर रखने को लेकर हुआ था। 

विज्ञापन


कमालपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर रात में 11 बजे मारपीट हो गई थी। इस दौरान रामा बिंद (70) की गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें थाने ले गए। जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सैदपुर भेजा। सुबह आठ बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। वहीं, रामा बिंद के शव को लेकर परिजन नंदगंज थाने चले गए। शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वह आरोपियों के गिरफ्तारी और पुलिस उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समझाने  का प्रया किया। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी अपनी ही मांगों पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैस टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट, चालक घायल
नंदगंज थाना क्षेत्र के रेवसा हाइवे कट के पास शनिवार की रात वाराणसी के तरफ से आ रहा तेज रफ्तार गैस टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टैंकर के पलटने से टैंकर चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल टैंकर चालक को मेडिकल कालेज भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें