फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से मकान की दीवार ढही

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के शादीभादी गांव में शनिवार की रात तेज रफ्तार एक मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। इस दुर्घटना में चालक-खलासी चोटिल हो गए। वाहन चालक ने मकान मालिक से बातचीत कर सुलह-समझौता किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बाबतपुर मार्ग पर स्थित शादीभादी गांव निवासी मिंटू यादव के परिवार के लोग रोज की तरह शनिवार की रात भी खाना खाने के बाद मकान में सोए थे। देर रात करीब दो बजे लोगों को मकान से किसी वस्तु के टकराने की तेज आवाज होने पर परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोगों की नींद टूट गई। लोग घर के बाहर निकले तो देखा कि एक मैजिक मकान की दीवार को तोड़ते हुए अंदर तक घुसी थी। लोगों ने वाहन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। घर पर ही उनकी मरहम-पट्टी की। चालक ने दुर्घटना की जानकारी वाहन मालिक को दी। वाहन स्वामी वहां पहुंचा। चालक ने बताया कि वाहन की रफ्तार तेज होने से वह अनियंत्रित हो गया और मकान की दीवार से टकरा गया। जबकि मकान मालिक ने कहा कि चालक नशे में था। इस वजह से यह दुर्घटना हुई। वाहन स्वामी ने मकान मालिक से क्षति की भरपाई की बात कहते हुए सुलद्द-समझौता किया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील पांडेय ने बताया कि ऐसी किसी घटना की न तो किसी ने सूचना दी है और न ही तहरीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें