कासिमाबाद। केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर स्थानीय व्यापारियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया है। इस बजट को अधिकांश लोगों ने झुनझुना करार दिया तो वहीं कुछ ने इसे देश हित में बताते हुए काफी उपयोगी करार दिया।
मालूम हो कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर आपस में चर्चा करते हुए व्यापारियों ने बताया कि इस बजट में जनता से जुड़ी वस्तुओं के दाम पर कोई कमी न कर सरकार ने आम जनता के साथ खिलवाड़ किया है। व्यापारियों ने कहा कि महिलाओं से जुड़े एवं रसोई के सामानों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए था लेकिन बजट में ऐसा नहीं हुआ है। कुछ व्यापारी लोहा, सीमेंट के साथ खाद्य वस्तुओं एवं दैनिक उपयोग वाली वस्तुओं के संबंध में कहा कि सरकार पहले से ही इन वस्तुओं पर इतनी वृद्धि कर चुकी है कि अब जनता ने बजट से मुख मोड़ लिया है। कुछ व्यापारियों ने इस बजट को जनता एवं देश के हित में बताते हुए कहां कि यह बजट पूरी तरह से जन उपयोगी है। बताया कि आने वाले समय में इस बजट से भारत की विकास दर में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस चर्चा में मुख्य रूप से वीरेंद्र कनौजिया, संतोष गुप्ता, लल्लन चौहान, विंध्याचल चौरसिया, सुरेंद्र राम के साथ कई लोग उपस्थित थे।