फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ को सात विकेट से हराकर गाजीपुर ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ को सात विकेट से हराकर गाजीपुर ने जीता खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। स्व. आसिफ अली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के मैदान पर जीडीसीए क्रिकेट एकेडमी और कामरान खान क्रिकेट एकेडमी मऊ के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर की टीम ने सात विकेट की आसान जीत दर्ज कर बाजी मार ली।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 143 रन बनाए। टीम की ओर से अभय 18, अमरज्योत ने 16 रन का योगदान किया। गाजीपुर की तरफ से अश्विनी एवं राहुल ने तीन-तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी गाजीपुर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य 29.3 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से तेजदीप ने 51 एवं अभिषेक कश्यप ने 48 रन बनाए। इससे पहले मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य रविंद्रनाथ राय का स्वागत जीडीसीए के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सचिव मुहम्मद मसीहउद्दीन तथा उपाध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बुके भेंटकर किया। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच के रूप में तेजदीप सिंह, मैन आफ द टूर्नामेंट मुहम्मद आमिर, बेस्ट बैट्समैन पवन राय, गेंदबाज अश्विनी का चयन किया गया। इस मौके पर अगम कुमार, फहीम अहमद तथा इशरत अली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें