फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिग अभियान: कई बड़े बकाएदारों का कटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत मंगलवार को दस किलोवाट से अधिक के बड़े बिजली बकायेदारों का कनेक्शन भी काटा गया। मंगलवार को उन लोगों के ऊपर सघन चेकिंग अभियान अधीक्षण अभियंता एसएन शुक्ला के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें अग्रवाल मिष्ठान भंडार भी शामिल हैं। इनका बकाया करीब पांच लाख होने से इनकी बिजली काट दी गई। इसके साथ ही अन्य बड़े बकाएदारों पर विभाग का डंडा चला।
विज्ञापन

शहर में चेकिंग अभियान के दौरान अग्रवाल मैरेज हाल पर सात लाख का बकाया, शम्मे हुसैनिया हस्पिटल 12 लाख, वी-टू बाजार का 15 लाख और रानी लक्ष्मीबाई सदर हास्पिटल पर छह लाख का बकाया होने पर सबकी लाइट काट दी गई। इसके साथ- साथ विभागीय कार्रवाई की गई। साथ ही अन्य कनेक्शन को काटा गया। शहर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि इस माह में अब तक 61 बकायादारों पर विद्युत बिच्छेदन के उपरांत अपना कनेक्शन पुन: जोड़ने पर विद्युत धारा अधिनियम 138बी के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि जिनका भार 10 किलोवाट से ज्यादा है। वह लोग प्रत्येक माह की 25 तारीख तक अपना विद्युत बकाया बिल जमा कर दें और आसान किस्त योजना में रजिस्ट्रेशन की आंतिम तिथि 31 दिसंबर 2019 है। आखिरी समय में उपभोक्ताओं की अचानक भीड़ बढ़ने से सर्वर की गति धीमी हो गई है। इस कारण उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन से वंचित हो सकते हैं। अत: सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिना अंतिम तिथि के इंतजार किए तत्काल खंड उपखंड कार्यालय में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। चेकिंग में मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय, अधिशासी अभियंता मीटर सीपी सिंह, क्षेत्रीय सहायक अभियंता मीटर और अवर अभियंता मीटर एवं वितरण के साथ स्थानीय प्रवर्तक दल के इंस्पेक्टर एसके सिंह, अवर अभियंता अविनाश सिंह, रोहित कुमार, चित्रसेन कुमार, सुपर वाइजर विनय तिवारी, दिलीप, संदीप, राजकमल, बब्बन सिंह, अखिलेश सिंह, ज्योति कांत, मोनू पटवा, अजय विश्वकर्मा, अश्वनी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें