फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवाल्वर व कारतूस के साथ युवक गिरप्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। पुलिस ने सोमवार की देर शाम मिर्चा मोड़ निरहु का पूरा गांव के पास से वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक रिवाल्वर और कारतूस बरामद किया है। यह सफलता पुलिस को उस समय मिली जब थाना प्रभारी जयश्याम शुक्ला हमराहियों के साथ निरहु का पूरा गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मिर्चा मोड़ पर एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा था। पुलिस ने उसे बुलाया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक रिवाल्वर और एक कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस के पूछताछ में उसने अपना नाम शेषनाथ यादव उर्फ बाउल पुत्र रवींद्र यादव बताया। पकड़े गए युवक का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें