फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शादियाबाद थाना पुलिस को मंगलवार की देर शाम बड़ी सफलता मिली। वाहन चेकिंग के दौरान उसने बल्लीपुर नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, दो बाइक के साथ ही एटीएम, पैन कार्ड और लूट का नकदी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे है। इनके खिलाफ शादियाबाद थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज है। बताया कि शादियाबाद प्रभारी किशोर कुमार चौबे मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के बल्लीपुर नहर के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े छह बजे दो बाइकों से दो संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस रुकने का इशारा किया, दोनों भागने के लिए बाइक घुमाने लगे। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 315 बोर और 12 बोर का एक-एक तमंचा, दो कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त बिना कागजात की दो बाइक, चार एटीएम एक पैन कार्ड के साथ ही लूट का 2500 नकदी बरामद किया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम भुड़कुड़ा थाना के अलीपुर मदरा गांव निवासी अवधेश उर्फ गुलाबो यादव तथा अजय उर्फ सुघ्घर बताया। एसपी ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम लोग लुटेरे है। अपना शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते है। बीते 24 अक्तूबर को अपने अन्य दो साथियों के साथ खेताबपुर चट्टी के पास लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। दो व्यक्तियों के 8660 नकदी, दो स्क्रीन टच मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, 4 एटीएम कार्ड के साथ ही आधार लूट लिया था। एसपी ने बताया कि संबंधित धाराओं में अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे के साथ उप निरीक्षक गिराज शंकर, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार सिंह, विजयी कुमार, प्रवीण कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार और दिनेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें