फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव में बीते मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से एक विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस पति, सास, श्वसुर, भसुर एवं ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

चंदौली जिले के गुरैनी गांव निवासी सत्या (23) की शादी सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र शंभू यादव के साथ करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। सत्या के दो पुत्र भी हैं। विवाहिता सत्या देवी मंगलवार की सुबह परिजनों को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। इसी दौरान करीब दस बजे कमरे से आग की लपटें उठता देख परिजनों में अफरातफरी मच गई थी। वह दौड़ कर पहुंचे तो देखा था कि सत्या आग का गोला बनी हुई थी। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी थी। इस मामले में मृतका के पिता चंदौली जिला के धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी चंद्रिका यादव पति, सास, श्वसुर, भसुर एवं ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को आए दिन दहेज के लिए ससुराल के लोग शारीरिक / मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरा न करने पर उसकी पुत्री को जला कर मार डाला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मृतका को पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका सत्या यादव के पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें