दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ढोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन के बनईपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक वृद्धा की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
मालूम को बनईपुर गांव निवासी ऋषिमुननि राजभर की पत्नी मंगली राजभर (73) मंगलवार की सुबह किसी कार्यवश गांव के सामने ढोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी। इसी दौरान किसी ट्रेन से कटकर उसके मौत हो गई। सुबह टहलने के लिए कुछ ग्रामीणों ने उसका शव रेलवे लाइन पर देखा। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र रवि राजभर ने दिए गए तहरीर में लिखा है कि उसकी मां को सुनाई नहीं देता था। शायद इसी कारण वह ट्रेन की जद में आ गई होगा। शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।