फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छह लाख का पटाखा बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार की शाम यूसुफपुर बाजार में पटाखे की थोक दुकान पर छापा मारकर लगभग छह लाख रुपये का पटाखा जब्त कर लिया। यूसुफपुर बाजार में नगर पालिका के सभासद कन्हैया जायसवाल की पटाखे की थोक दुकान है। आज शाम को क्राइम ब्रांच प्रभारी धर्मवीर सिंह एवं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस कर्मियों के साथ अचानक पटाखा की दुकान पर छापा मारा। छापा पड़ते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दुकान पर बैठा सभासद मौका देखकर फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल छोड दिया था। पुलिस ने दुकान में घुसकर पटाखा बरामद किया। सात ठेलों पर पटाखा लादकर पुलिस कोतवाली ले आई। इस मामले में पुलिस का कहना हैै कि बरामद पटाखा की कीमत करीब छह से सात लाख रुपए बताई जाती है। छापामारी के दौरान वहां लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें