फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत फत्तेपुर में शनिवार को सड़क एवं नाली निर्माण के लिए शहीद गोपाल यादव की माता सावित्री देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गंदे पानी में खड़े हो कर घंटों नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद श्रमदान करते हुए चकरोड काटकर बीचों भी नाली बनाकर पानी निकासी का इंतजाम किया। चेतावनी दिया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सङ़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद इतने साल बाद भी यह गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। करीब 2500 आबादी वाले इस गांव के अधिकांश लोग खेती बारी एवं फौज, पुलिस में रह कर देश सेवा कर रहें है। इस गांव में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए लोगों ने सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से गुहार लगाई परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि फत्तेपुर गांव से छोटका बलुआ, बङका बलुआ, महमूदपुर सहित दर्जनों गांवों को जोङने वाला चकरोड मार्ग मात्र 50 मीटर जमीन के लिए अब तक निर्माण नहीं हो पाया है। जिसका कारण है कि दोनों तरफ सङक तो है पर वर्तमान ग्राम प्रधान के घर के सामने 50 मीटर सङक की जमीन न होने के कारण ग्रामवासी आज भी इसका दंश झेल रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आना-जाना है। राहगीर प्रतिदिन इस सड़क पर गिरकर घायल होते रहते हैं। गांव की पोखरी बरसात के पानी से जलमग्न होकर शहीद गोपाल यादव के घर सहित दर्जनों लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच गया। जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। प्रदर्शन करने वालों में पहलवान जिला केशरी बलवंत यादव, रामकृत यादव, कमला यादव, रामबचन बिंद, संजय कुमार, प्रमोद यादव, अम्बिका यादव, सुरेन्द्र यादव, सुमेर यादव, महेन्द्र बिन्द, राहुल बिन्द, हरिओम पासवान, निलेश यादव, बीर बहादुर राम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें