फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम भगवल के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी पर अवैधानिक तरीके से काश्तकारी की जमीन में रास्ता बनाने के आदेश का विरोध करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंच कर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता रामभवन सिंह ने धरना सभा में कहा कि उप जिलाधिकारी गलत तरीके से रामकरन बिंद की काश्तकारी की जमीन में गांव के ही एक व्यक्ति को जबरदस्ती रास्ता दिलाना चाहते हैं जो सरासर गलत और अन्यायपूर्ण है। हम लोग ऐसा किसी हालत में नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी के कार्यों की जांच होनी चाहिए। श्री सिंह ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उप जिलाधिकारी ने रामकरन बिंद के पुत्र अनिल बिंद को अपनी बात मनवाने के लिए जबरदस्ती थाने में बंद करा दिया था। इससे हम सभी ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन पर उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने तत्काल अनिल बिंद को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। आश्वासन दिया कि किसी के प्रति कोई गलत कार्रवाई नहीं होगी। धरना-प्रदर्शन में कुशहर बिंद, गंगासागर बिंद, मोहन बिंद, कैलाश बिंद, कन्हैया बिंद, राजेंद्र बिंद, इंदिरा देवी ,धनरजिया देवी, चंपा देवी, बेचनी देवी, ऊषा देवी, चमेली देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें