फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के छात्रों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा और परिसर में बाहरी छात्रों का प्रवेश वर्जित किए जाने समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों की ओर से पांच दिनों से चलाया जा रहा धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। धरना स्थल पर पहुंचे प्राचार्य रवींद्रनाथ राय ने छात्रों की मांगों के संबंध में वार्ता किया आश्वासन दिया। कालेज के मुख्य गेट पर सीसीटीवी लगाने का काम भी शुरु करा दिया गया।
विज्ञापन

विनय कुमार पाठक ने कहा कि छात्र हित के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। कालेज के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा और कालेज परिसर में कैंटीन अवश्य होना चाहिए। शिवम उपाध्याय ने कहा कि हमारी सभी मांगे जायज है और इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। कालेज परिसर में बाहरी छात्रों का प्रवेश वर्जित हो जाना चाहिए। फरहान अंसारी ने कालेज में अनुशासन और नियमित पढ़ाई पर जोर दिया। कहा कि इस कालेज में जिले के दूर दराज स्थानों से छात्र छात्राएं आते है। सभी कक्षाओं में माइक्रोफोन स्पीकर होनी चाहिए जिससे शिक्षक की आवाज पीछे तक स्पष्ट सुनाई दे सके। इस मौके पर गोराबाजार के चौकी प्रभारी अशोक मिश्रा, प्रो. रामनगीना यादव, संजय राय, इकबाल अंसारी, नीतिश राय, ओम मिश्रा, आकाश यादव, प्रवीण पांडेय, फहीम खान, अनुराग पाठक, अनुराग पांडेय, ऋषभ उपाध्याय, सिद्धांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें