फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा बोले, हाफिज सईद से मिल रही फोटो, भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के चांवपुरगनी गांव में बुधवार की दोपहर में शिया मुसलमानों की मजलिस चल रही है। इसी दौरान ड्यूटी में तैनात एक उपनिरीक्षक द्वारा धर्मगुरू की तस्वीर को आतंकवादी जैसे दिखने की बात को लेकर लोग भड़क गए। लोगों ने थाने पहुंचकर हो-हल्ला मचाया। इस बीच थाने में फोटो खींचने वाले युवक से उपनिरीक्षक द्वारा मोबाइल छीनने पर लोगों ने हो-हल्ला किया। बाद में मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया गया है कि चावनपुरगनी गांव में शिया मुसलमानों की मजलिस चल रही थी। इसमें सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाने के उपनिरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी पर लगे थे। दोपहर करीब एक बजे उपनिरीक्षक ने कुछ युवकों से कहा कि पोस्टर पर अंकित एक धर्मगुरू की फोटो तो हाफिज सईद से मिल रही है। यह बात युवकों ने मजलिस में शामिल लोगों से बताई। फिर क्या था लोग आक्रोशित हो गए और इस बात को लेकर उपनिरीक्षक से झड़प करने लगे। आक्रोशित कई लोग थाने पहुंच गए। यहां पर पुलिस से गहमागहमी होने लगी। इसी बीच एक युवक द्वारा फोटो खींचने पर उपनिरीक्षक ने मोबाइल छीन ली। इस पर लोग भड़क गए और हो-हल्ला करने लगे। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने लोगों को बातचीत के लिए अपने कार्यालय में बुलाया। प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा के साथ बातचीत कर प्रकरण को शांत कराया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि उपनिरीक्षक ने किसी दुर्भावना से ग्रस्त होकर यह बात नहीं कही थी और इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। क्षेत्राधिकारी की बात से सहमत होकर शिकायत करने पहुंचे लोग लौट गए। वैसे उप निरीक्षक द्वारा कही गई इस आपत्तिजनक बात की लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें