फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: दो सड़क हादसों में आठ घायल, खाई में पलटी कार और टोटो

Wed, 21 Oct 2026 07:05 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के जंगीपुर और मरदह थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। जंगीपुर में कार डिवाइडर से टकरा गई, जबकि मरदह में कार और टोटो टक्कर के बाद खाई में पलट गए। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
गाजीपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के जंगीपुर और मरदह थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। जंगीपुर क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के टर्निंग प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। वहीं, मरदह क्षेत्र में कार और टोटो की टक्कर के बाद दोनों वाहन करीब आठ फीट गहरी खाई में पलट गए। हादसे में कई लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


डिवाइडर से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची जान
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के टर्निंग प्वाइंट पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन एयरबैग खुलने से कार सवार बड़े हादसे से बच गए।
विज्ञापन


बलिया निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वह सरिता देवी, विशाल श्रीवास्तव और इकबाल अंसारी (35) के साथ कार से बांदा जा रहे थे। एक्सप्रेसवे से नीचे उतरते समय कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। जंगीपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

कार और टोटो की टक्कर के बाद खाई में पलटे दोनों वाहन
मरदह। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर नरवर गांव के सामने बरम बाबा मंदिर के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे कार और टोटो में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर करीब आठ फीट गहरी खाई में पलट गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए।

कार चालक शादियाबाद निवासी पंकज चौहान ने बताया कि वह अपने पिता रामजन्म और पड़ोसी रामदरश को दवा दिलाने के लिए मऊ गए थे। इसी दौरान मरदह निवासी गुलशन राजभर टोटो पर लोहे का एंगल लादकर गलत दिशा में मरदह बाईपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसा देखकर बाइक सवार भी गिरा
कार और टोटो की टक्कर देखकर मऊ के बढ़ुआ गोदाम निवासी अजीत चौहान भी बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में उनका एक पैर टूट गया। मरदह थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अजीत को उपचार के लिए मऊ जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें