फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Crime: गली में कचरे को लेकर हुआ था विवाद, लाठी-डंडे से वार कर वृद्धा को मार डाला

Wed, 12 Jul 2023 02:36 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर देवकली गुड्डू बिंद के परिवार के लोगों से पड़ोसियों की नौ जुलाई की सुबह गली में कचड़ा हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बसंत उसके बेटे वशुराम, चंदन, हलचल, विकास मारपीट करने लगे। कोतवाली में दिए गए गुड्डू बिंद की ओर से तहरीर के मुताबिक नामजद आरोपी पीड़ित के घर में लाठी डंडा लेकर घुस गए और सामान तोड़ दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के बेयपुर गांव में गली में कचरा फेंकने को लेकर हुए नौ जुलाई को मारपीट में घायल वृद्धा की मंगलवार की रात वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडे लेकर घर में घुसकर तोडफोड़ भी की थी। साथ ही जाते-जाते शिकायत करने पर परिणाम भुगतने धमकी भी दिया था। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता और उसके तीन बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: चार थाना प्रभारियों पर गिरी गाज, 11 निरीक्षकों व 10 उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला,क्या है मामला?
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर देवकली गुड्डू बिंद के परिवार के लोगों से पड़ोसियों की नौ जुलाई की सुबह गली में कचड़ा हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बसंत उसके बेटे वशुराम, चंदन, हलचल, विकास मारपीट करने लगे। कोतवाली में दिए गए गुड्डू बिंद की ओर से तहरीर के मुताबिक नामजद आरोपी पीड़ित के घर में लाठी डंडा लेकर घुस गए और सामान तोड़ दिए। इस दौरान उसकी मां मुकतानी देवी (70) को गंभीर चोटे आई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार की रात मौत हो गई। इधर मौत की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलते ही पुलिस वाराणसी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराई। इसके बाद शव पुलिस सुरक्षा के बीच गांव लाया गया। देर रात मृतका का अंतिम संस्कार करा दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि चार के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी बसंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें