गाजीपुर। आगामी समय में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के साथ उप्र विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र जिसका कार्यकाल सात मार्च 2022 को समाप्त होने के कारण विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन भी संपन्न होना है। जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का डबल डोज वैक्सीनेशन कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। आयोग की तरफ से उपरोक्त निर्वाचन के लिए लगाए जाने वाले सभी मतदान कार्मिकों तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी सरकारी तथा गैर सरकारी व्यक्तियों की सेवाएं लिए जाने से पूर्व अपेक्षा की गई है कि उनका डबल डोज वैक्सीनेशन समय कराए जाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को डबल डोज वैक्सीनेशन कराया जाना सुनिश्चित करें। इसका प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराएं ताकि कृत कार्रवाई से आयोग को अवगत कराया जा सके। इस कार्य में किसी भी प्रकार का विलंब-शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।