फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.जर्जर तारों को दुरुस्त कराएं : एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार व मुख्य अभियंता द्वितीय वाराणसी अनिल कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को महरौड़ बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जर्जर व लटके तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए और कहा कि उपभोक्ताओं को गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी व्यवस्थाएं समय रहते ठीक की जाएं। कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक-एक की जांच कराई जा रही है, किसी को बक्शा नहीं जाएगा। बताया कि एक अप्रैल को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उपकेंद्र का निरीक्षण किया था, जिसमें कई कमियां पाई गई थीं। उन्होंने सिटी बाईपास कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर में फ्यूज का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। सार्वजनिक स्थानों पर खुले में ट्रांसफार्मर न रखने को कहा। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें