गाजीपुर। अप्रैल माह में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में 15 मई से नि:शुल्क चावल एवं चना का वितरण शुरू हुआ है जो 25 मई तक वितरित होगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने दी है। उन्होंने बताया कि अपर आयुक्त खाद्य तथा रसद के पत्र द्वारा मई में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में नि:शुल्क चावल एवं चना वितरण की तिथि 15 से 25 मई के स्थान पर 15 से 24 मई तक अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने जिले के अंत्योदय-पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया है कि मई के द्वितीय चरण में 24 तक नि:शुल्क चावल एवं चना उचित दर दुकानों से प्राप्त कर लें। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन में अंगूठा किन्हीं कारणों से नहीं लग सका है। वे कार्डधारक 24 मई को अपना परिचय पत्र/आधार कार्ड की छायाप्रति संबंधित उचित दर विक्रेता को देकर प्राक्सी के माध्यम से नि:शुल्क चावल एवं चना प्राप्त कर लें।