फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टोकन के भी गेहूं क्रय कराने की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में गेहूं की खरीद के लिए दो और क्रय केंद्रों का चयन किया गया है। खरीद करने वाली संस्था एफपीओ की ओर से कासिमाबाद एवं मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में केंद्र खोले गए हैं। इस तरह से जिले में विपणन शाखा 16, एफपीओ दो, पीसीएफ 19, एग्रो तीन, कर्मचारी कल्याण निगम तीन, पीसीयू पांच, एनसीसीएफ आठ एवं भारतीय खाद्य निगम एक सहित कुल 57 केंद्र अनुमोदित हुए हैं। शुक्रवार तक 13405.987 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। अगर कोई किसान बिना टोकन प्राप्त किए क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए आते हैं, तो संबंधित केंद्र पर बिना टोकन के भी गेहूं क्रय कराने की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने किसानों से अपील किया है कि मूल्य समर्थन योजना का पूरा लाभ उठाने के लिए अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए लेकर जाएं। कोरोना वायरस (कोविड-19) के दृष्टिगत केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर-साबुन, पानी आदि की व्यवस्था की गई है। केंद्र पर केंद्र प्रभारी सहित कार्य करने वाले स्टाफ एवं श्रमिकों सहित सभी के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें