फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: समय-सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण को निस्तारित कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला उद्योग बंधु-निवेशक की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को हुई। इस मौके पर सचिव-उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने समिति को अवगत कराया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सापेक्ष विभिन्न क्षेत्रों में 322 इकाईयों का एमओयू जारी है, इसकी धनराशि 3432.66 रुपये है। इसमें 195 इकाईयां संचालन के लिए गम्भीर है और 140 संचालन के लिए गम्भीर नहीं हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि 140 इकाईयां जो संचालन के लिए गम्भीर नहीं हैं ंउनको सम्बन्धित से वार्ता करके पोर्टल से निरस्त कराया जाए जिससे सम्यक रूप से समीक्षा करके आवश्यक कार्रवाई पूरी हो सके। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय-सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण को निस्तारित कराएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जीएमडीआईसी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं जिले के उद्यमी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें