फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए जा रहे तीन बछड़े बरामद, पशु तस्करों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेेत्र के सोनहरिया तिराहे के पास से पुलिस ने सोमवार को एक वाहन से वध के लिए ले जा रहे तीन गोवंश बरामद किए। साथ ही तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा एवं कारतूस मिला। तस्करों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सोनहरिया तिराहे के पास एक वाहन आता दिखाई पड़ा। टीम ने उसको रोककर तलाशी ली तो तीन गोवंश मिले। पशु तस्कर इन्हें वध के लिए बिहार लेकर जाने की फिराक में थे। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र स्थित सिलौटा गांव निवासी विनोद उर्फ शेरा, इदरीस निवासी डहिया नगर कोतवाली और मेराज अहमद निवासी मुस्तफाबाद थाना कोतवाली बताया। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, कृष्णचंद्र चौरसिया, सुबरन यादव, विनय नायक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें