नंदगंज। विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार को मदनही और तिलवइया गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 21 बड़े बकाएदारों की बिजली काटकर 60 हजार रुपये की वसूली की गई। विभाग की टीम के पहुंचते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। कटिया कनेक्शन वाले अपनी कटिया निकालने लगे।
आज दिन में विद्युत विभाग की टीम ने मदनही और तिलवइया गांव में चेकिंग की। इसमें 21 बड़े बकाएदारों की बत्ती गुल की गई। अभियान में अवर अभियंता रमेश कुमार ने कहा कि 10 हजार रुपये से अधिक का बिल होने पर विभाग की तरफ से बिना सूचना दिए ही बिजली काट दी जाएगी। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से कहा कि जल्द से जल्द अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय अथवा सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर बिल का भुगतान कर दें। समय से अगर बिजली बिल नहीं जमा हुआ तो बिजली काट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान में सब स्टेशन इंचार्ज इंसाफ अली, रामधन, लक्ष्मीनारायण, मन्नू, रामप्रताप, रामशरण शामिल थे।
...