फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ बुलंद होगी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार में सोमवार को प्रतापगढ़ के सांसद संगम गुप्ता का व्यापारियों एवं वैश्य समाज के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सांसद ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर उनका कहीं उत्पीड़न होता है तो इसके खिलाफ हम अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की एकता ही हमारा लक्ष्य है। व्यापारी उत्पीड़न का मामला उच्च सदन में भी उठाएंगे। व्यापारियों का दर्द एक व्यापारी ही जान सकता है। व्यापार करने में क्या कठिनाई परेशानी है। यह मैं जानता हूं। सभी की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि सभी प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए क्षेत्र में सकारात्मक कदम उठाया जाय। बताया कि व्यापारियों के उत्थान तथा समस्याओं के समाधान को लेकर इसी माह प्रतापगढ़ की धरती पर वैश्य समाज महाकुंभ रैली की जाएगी। इस रैली में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी शामिल होंगे। इस मौके सुरेश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, अजय साहू, राजेश सोनकर, पारसनाथ गुप्ता, सुरेश साहू, अशोक यादव, दीपक वर्मा, सोनू गुप्ता, सुनील मद्धेशिया, संजीव चौरसिया, बसंत सोनी, मनीष साहू, चरन साहू, रमेश कुमार सोनी आदि व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें