सुहवल। संत मानदास बाबा के तपोस्थली में आयोजित धनुष यज्ञ मेला के अवसर पर रविवार की शाम चेतक प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इसमें सूरजभानपुर निवासी राजनारायण सिंह के घोड़े (बुलेट) ने सबको पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया। चौसा बिहार निवासी वीरेन्द्र यादव का चेतक पवन द्वितीय तथा महेशपुर निवासी मकसूद खां का घोड़ा बादल तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में कुल तीन दर्जन चेतकों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल चार वर्गों में विभक्त था। प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता चार- चार राउण्ड में निर्धारित किया गया था। फाइनल राउंड में कुल छह चेतकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश गुप्ता ने संत मानदास बाबा के चित्र पर माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों की ओर से विजेता एवं उपविजेता को शील्ड एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में मोहम्मद रब्बानी, मोती यादव, लल्लन राय, अशोक यादव, प्रभाष राय आदि शामिल रहे। इस मौके पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय, दुर्गा प्रसाद पांडेय, अमित कुमार पांडेय, विनोद गुप्ता, जिवेंद्र नारायण शुक्ला, विजय शंकर पाल, रविशंकर राय, श्रवण कुमार राय, बब्बन यादव, प्रहलाद राय आदि मौजूद रहे।
....