फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल में सुजनीपुर रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन जूहा स्कूल सौरी के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता सुजनीपुर एवं उपविजेता सौरी की टीम, कबड्डी में विजेता कनेरी एवं उपविजेता भगीरथपुर, खो-खो में विजेता -सौरी की टीम एवं उपविजेता जौमीखाड़ा 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम श्वेता, द्वितीय प्रिया कुशवाहा, तृतीय अमृता को प्राप्त हुआ। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम, निखिल, द्वितीय अजय को प्राप्त हुआ। इसी के साथ डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पवन पांडेय, द्वितीय स्थान अब्दुल सुलेमान को प्राप्त हुआ। जेवलिन थ्रो में प्रथम शुभम राय एवं द्वितीय स्थान मिथिलेश यादव को प्राप्त हुआ। इस मौके पर सौरी के प्रधानाध्यापक घनश्याम राम ने सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किया। कहा कि खेल कूद से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। इस अवसर पर अनिल चौबे, अवशेस राय, योगेश कुमार यादव, सरिता देवी, आफरीन बानो एवं संतोष यादव, रामधार एवं राजकुमार रेफरी इत्यादि लोग मौजूद रहे। संचालन इस्माइल अली एवं मन्नू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें